उद्देश्य और लक्ष्य जिसके लिए इस सोसाईटी की स्थापना की गई है, निम्नलिखित —
-
धार्मिक किताबों, शास्त्रों, दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक, इत्यादि सभी प्रकार की पत्रिकाओं इत्यादि को प्रकाशित करना, छपवाना तथा निःशुल्क वितरित करना।
-
पुस्तकालयों, अध्ययन कक्षों, वयस्क शिक्षा केंद्रों, विद्यालयों, कॉलेजों, अस्पतालों, औषधालयों, चिकित्सालयों, धर्मशालाओं, जिन मंदिरों, वृद्धावस्था-गृहों, स्वास्थ्य-लाभ गृहों, आरोग्य आश्रमों, तथा सार्वजनिक उपयोग की अन्य सहायक संस्थाएँ आरंभ करना, निर्माण करना, रख-रखाव करना।
-
अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए समुचित सुविधाएँ प्रदान करना और उनके लिए धर्मनिरपेक्षवाद तथा सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर आधारित नौकरी उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करना।
-
अनाथालय चलाना, अनाथ बच्चों के लिए बचाव गृह, विकृत वृद्ध महिलाओं इत्यादि की देखभाल प्रक्षेपण और पुर्नवास तथा अनाथों के विवाह, विकृत महिलाओं की पुत्रियों तथा विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं इत्यादि का प्रबंध करने के उद्देश्य हेतु सामुदायिक केन्द्र चलाना।
-
महिला जागरूकता कार्यक्रम, वयस्क शिक्षा संस्थाओं, प्रवचनों, निबन्ध प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनियों, संगोष्ठियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रेस कॉन्फ्रेंसों तथा संगोष्ठियों द्वारा साक्षरता, सांस्कृतिक तथा अन्य सामाजिक क्रियाकलापों को बढ़ावा देना।
-
निराश्रित परिवारों की गरीब विधवाओं इत्यादि से सम्बन्धित छात्रों को भोजन, कपड़े, चिकित्सा, स्टेशनरी, परिवहन, पुस्तकालयों, प्रयोगशालाओं, कमरों, छात्रावासों, खेल के मैदानों तथा अन्य सम्भव सुविधाएं प्रदान करना।
